ग्वालियर एयरपोर्ट पर भावुक हुआ रक्षाबंधन का माहौल, लाड़ली बहनों ने CM मोहन यादव को बांधी राखी,
ग्वालियर। रक्षाबंधन से पहले ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर उस समय भावुक माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ट्रांजिट विजिट के दौरान लाड़ली बहनों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी सौंपा और लाड़ली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन पर दी गई अतिरिक्त राशि के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी ग्वालियर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट हुई। एयरपोर्ट पर मौजूद लाड़ली बहनों ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को स्नेह और आशीर्वाद दिया।
CISF की महिला कर्मियों ने भी बांधा रक्षा सूत्र
इस दौरान एयरपोर्ट पर �
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 28, 2026