गुना नगर: सिंगवासा तालाब पर मछली पालन समिति बदमाशों से परेशान, जबरदस्ती मछली पकड़ने की शिकायत SP से की
गुना कैंट थाना के सिगवासा तालाब पर मछली पालन की शासकीय समिति बदमाशों से परेशान है। 18 मई को एसपी से की शिकायत में समिति के बेनी प्रसाद मांझी ने कहा, आसपास रहने वाले बदमाश जबरदस्ती हमारी नाव और उपकरणों से मछली पकड़ कर ले जाते है विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा और धमकी दी जाती है। 10 साल की लीज पर तालाब समिति को मिला है, एसपी ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।