टीकमगढ़: मझगुवां:बजरी बनी हादसे की वजह! बाइक फिसलने से राजीव खरे घायल
गांव में सड़क पर डली बजरी के कारण एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक राजीव खरे घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल ने कथित तौर पर शराब का सेवन किया हुआ था। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद कर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना मझगुवां गांव की बताई जा रही है। पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।