धनौरा: मंडी धनोरा में तेज रफ्तार वैन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कलाली के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार वैन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अमरोहा रेफर कर दिया।