सिवनी: अब उंगलियों पर जनगणना: सिवनी कलेक्टर की पहल, घर बैठे ऑनलाइन जानकारी भरें
Seoni, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी जिले में जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो गया है, जिसमें इस बार स्व-गणना की नई सुविधा जोड़ी गई है। अब नागरिक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। शुक्रवार को इस पहल की शुरुआत करते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने स्वयं पंजीकरण कर लोगों को प्रेरित किया।