सिराथू: होली में होने वाले उपद्रव की रोकथाम के लिए एसडीएम व सीओ ने सिराथू क्षेत्र के कई होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के कई गांव का निरीक्षण किया है। यह निरीक्षण होली पर्व को लेकर था क्योंकि होली में किसी तरीके की उपद्रव ना हो सके इसकी रोकथाम के लिए होलिका दहन के स्थल और होली खेले जाने वाली जगह का एसडीम और सीओ ने निरीक्षण किया है और लोगों को दिशा निर्देश दिए हैं।