कोंडागांव: कोंडागांव जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण का संकल्प लेकर मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
जिला अस्पताल कोंडागांव में आज बुधवार दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी.एल. मंडावी ने केक काटकर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. मंडावी ने कहा कि डॉक्टर का दायित्व केवल उपचार तक ...