बहराइच: मुसगढ़ा चौराहा के पास पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने मारी ठोकर, युवक गंभीर रूप से घायल
बहराइच भिनगा मार्ग स्थित रत्नापुर क्षेत्र के मुसगढ़ा चौराहा के पास पैदल जा रहा परसोरा निवासी युवक उसे वक्त हादसे का शिकार हो गया जब एक तेज रफ़्तार ऑटो ने उसे ठोकर मार दी। घायल ने जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 5 बजे बताया कि वह घर वापस पैदल जा रहा था जब उसे एक तेज रफ़्तार ऑटो ने ठोकर मारी जिसके बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।