मांडर: मांडर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली
Mandar, Ranchi | Jun 14, 2026 दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र मांडर की ओर से रविवार सुबह 11 बजे नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. नशा के विरुद्ध नारे लिखी तख्तियों के साथ निकाली गयी यह जागरूकता रैली कौशल केंद्र से शुरू होकर मांडर थाना चौक, बुढ़मू मोड़ होते हुए वापस लौटी. इस दौरान रैली में शामिल छात्राओं ने नशा एक जाल है जीवन का काल है, नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो आदि...