फारबिसगंज: फारबिसगंज में 83 वर्ष की आयु में संपतमल सेठिया ने सबके लिए बने एक मिसाल, पूर्ण किया वर्षीतप
तेरापंथ समाज के वयोवृद्ध श्रावक सम्पतमल सेठिया ने 83 वर्ष की आयु में वर्षीतप का पारणा गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सन्निधि में डीसा गुजरात में सानंद संपन्न किया. बता दे कि फारबिसगंज के एसके रोड छुआपट्टी निवासी संपतमल का 83 वर्ष की आयु में यह वर्षीतप अपने आप में एक अलग ही मायने रखता है.