बांधवगढ़: 3 साल में आधा काम होने पर जल निगम पर भड़कीं कलेक्टर, कार्रवाई की चेतावनी दी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल निगम के कामकाज पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। करीब 136 करोड़ की इस योजना से आकाशकोट क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में पानी पहुंचाया जाना है, लेकिन काम अब तक 50% भी पूरा नहीं हो पाया है।