बेगूसराय: बेगूसराय में वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर अपडेट कराना ज़रूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना
बेगूसराय में वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है. मोबाइल नंबर अपडेट नहीं रहने पर वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं बनवाया जा सकता है और ऐसी स्थिति में जुर्माना भी देना पड़ सकता है. यह बातें जिला परिवहन पदाधिकारी ने कही. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश दिया गया है.