बिजनौर: बिजनौर जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान को बरेली विजिलेंस की टीम ने ₹20 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 8, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को शाम करीब 4 बजे जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को बरेली विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी से काम करने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें 20 हजार एडवांस लिए जा रहे थे। फिलहाल विजिलेंस की टीम रिजवान अहमद को अपने साथ ले गई है।