सिराथू: कोखराज इलाके से पुलिस ने ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार, दोनों ने बताया वीडियो AI से बनाई थी
बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने कोखराज इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है और लिखा पड़ी करते हुए दोपहर में न्यायालय चालान कर दिया है।कपड़ा दुकानदार प्रज्वल केसरवानी ने बताया था कि उनके मोबाइल पर वीडियो भेज कर ₹500000 की रंगदारी मांगी गई थी और तमंचा दिखाया गया था। पकड़े गए लोगों ने बताया कि एआई के माध्यम से वीडियो बनाया गया था और व्यापारी को भेज दिया था।