झांसी: एचआईवी और एड्स के संबंध में जिला चिकित्सालय में पैरवी मीटिंग और कार्यशाला का आयोजन हुआ
Jhansi, Jhansi | Jan 10, 2025 सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला चिकित्सालय झांसी द्वारा पूर्व नियोजित योजना के तहत एक पैरवी मीटिंग, कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय झाँसी के सभागार कक्ष मे शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख मंडलीय अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ० पी०के० कटियार एवं डॉ० अंशुमान तिवारी उप जिला क्षयरोग अधिकारी के द्वारा किया गया।