आंवला: आंवला के बिशारतगंज में मावे का प्रसाद खाकर 9 महिलाएं बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान से लिए सैंपल
Aonla, Bareilly | Apr 25, 2026 आंवला तहसील के बिशारतगंज कस्बे में मावे से बना प्रसाद खाने के बाद 9 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार की देररात दस बजे जानकारी दी कि यह घटना वार्ड नंबर आठ में एक परिवार के पूजन कार्यक्रम के दौरान हुई। बीमार महिलाओं में से चार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।