हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड पर बंद पड़े होटल में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को देखकर बिगड़ी युवक की हालत, हायर सेंटर रेफर।
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर रोड पर स्थित एक बंद पड़े होटल में युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई को देखकर युवक की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई, जिसके बाद उसे बागला जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया गया है। अलग-अलग समुदाय से जुड़े होने के कारण मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से तफ्तीश कर रही है। पूरी रिपोर्ट वीडियो में देखें।
#fbreels #instareels #love #couples