चरपोखरी: जयकारों से गूंजा हवेलीपुर: देवी जागरण में भक्ति की अविरल धारा बही
हवेली पुर गांव में आयोजित श्री सत्यचंडी महायज्ञ सह मां काली एवं श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर बुधवार की दोपहर 3:00 के करीब भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से गूंजता रहा।