रायपुर में खारून नदी का बढ़ा जलस्तर, महादेव घाट पर तेज बहाव
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर राजधानी रायपुर में भी दिखाई दे रहा है। महादेव घाट स्थित खारून नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। तेज बहाव के कारण नदी का पानी महादेव घाट पर बने पुल तक पहुंच गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों से नदी किनारे सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
#KharunRiver #MahadevGhat #RaipurRain #ChhattisgarhNews #RainAlert