बड़ौद: बडौद निवासी वहिद खा को जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज भी की, बडौद थाने में मामला दर्ज
बड़ोद निवासी वहिद खा पिता गेबू खा द्वारा आज शुक्रवार 18 अक्टूबर को थाने पर शाम 6 बजे एक शिकायती आवेदन दिया की डग मार्ग स्थित टेकरी पर 4.30 बजे नमाज पढ़ने गया था जहां पर बडौद निवासी सलीम खा पिता हफिज खा के द्वारा मेरे साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कहा कि तुझे बड़ोद का सदर नहीं बनने दूंगा।आवेदन पर बडौद पुलिस मामले की जांच कर रही है