गोपालपुर: 14 साल पुराने मामले में कुर्की वारंटी गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने माननीय न्यायालय न्यायिक दंडाधिकारी-2, भागलपुर द्वारा जीआर संख्या 1138/09 में जारी कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिरुद्ध हरिजन, निवासी तेतरी जीरोमाइल, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया