मंदसौर: मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के रातागुराडिया स्थित सोलर ऊर्जा संयंत्र का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज मंदसौर जिले के रात गुराडिया स्थित मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के साथ मेगावाट सोलर ऊर्जा संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इस संयंत्र के निर्माण मैं लगभग 42 करोड रुपए की लागत आई है। इस संयंत्र से प्रतिवर्ष लगभग सवा करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन होना अनुमानित है।