इटावा: सिविल लाइन के कचौरा रोड पर मौसी के घर रह रहे युवक का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Jun 17, 2025 सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड साईं मंदिर के पास मौसी के घर रह रहे आलोक कुमार पुत्र नत्थी लाल निवासी पिनाहट आगरा का शव संदिग्ध हालात में सोमवार शाम को फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम मंगलवार दोपहर 2 बजे कराया। युवक की पत्नी और ससुरालियों ने मौसी और सगे भाइयों पर हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है।