इटावा: जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से स्टाफ ने कराया स्ट्रेचर साफ, मीडिया में कैद होने पर सीएमएस ने वेतन रोकने की बात कही
Etawah, Etawah | Jun 16, 2025 इटावा के जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर 12:00 एक महिला तीमारदार के साथ स्टाफ ने मानवता की हद पार कर स्ट्रेचर पर प्लास्टर की गंदगी रह जाने पर उसे हाथों से साफ करा लिया। यह तस्वीर मीडिया के कैमरे मै कैद हो गई, सीएमओ को इस सन्दर्भ में अवगत कराया गया तो उन्होंने जांच कर लापरवाही बरतने वाले स्टाफ का वेतन रोकने की बात कही है। महिला जसवनतनगर की रहने वाली थी।