नामकुम: नामकुम समेत रांची के कई इलाकों में पुलिस का अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान, 179 लोग पकड़े गए
Namkum, Ranchi | Apr 6, 2026 नामकुम सहित रांची के कई इलाकों में रविवार देर रात करीब दस बजे अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया, इस दौरान 179 लोग पकड़े गए। अभियान के दौरान कई जगहों पर युवकों को खदेड़ा गया और कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस ने साफ किया कि अड्डेबाजी में अक्सर नशाखोरी और अपराध की साजिशें जुड़ी होती हैं, इसलिए इस पर सख्ती जरूरी है।