डौण्डीलोहारा: छत्तीसगढ़ बजट 2026 को विकास विरोधी और दिशाहीन बताया अनिला भेड़िया ने, विधायिका डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया ने इसे प्रदेश की प्रगति को रोकने वाला बजट करार दिया है। विधायक महोदया ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के बजाय उसे अवरुद्ध करने वाला है।