बोध गया: बोधगया के खरांटी गांव में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
बोधगया प्रखंड के खरांटी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की सुबह 11 बजे तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।