अनूपपुर: अनूपपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत अनूपपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सरकारी योजनाएं, सोशल मीडिया व AI के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।