धार: धार में पार्षद छगन परमार के घर चोरी, चोर जेवरात समेत ₹20 हजार ले उड़े
Dhar, Dhar | Sep 21, 2025 धार शहर के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद छगन परमार के दशहरा मैदान स्थित घर मे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। पार्षद छगन परमार ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनके घर का ताला तोड़कर घर मे रखे सोने के जवेरात व 20 हजार रूपये चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि इस सबंध में प्रकरण दर्ज करवाया हैं।