धार: धार जिले के खलघाट में सर्वपितृ अमावस्या पर नर्मदा तट पर उमड़े श्रद्धालु, हजारों ने किया तर्पण
Dhar, Dhar | Sep 21, 2025 धार जिले खलघाट में रविवार को सर्वपितृ अमावस्या पर नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई। आसपास के क्षेत्रों के साथ दूरदराज से भी श्रद्धालु अपने वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। नर्मदा घाट पर पुजारियों के मार्गदर्शन में पितरों का श्राद्ध और तर्पण संपन्न हुआ।