मंडला: पांडीवारा पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप, जनसुनवाई में जांच की मांग
Mandla, Mandla | Jun 9, 2026 जनपद पंचायत नैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डीवार में विकास कार्यों और पंचायत संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक बजे कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पंचायत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।