टिब्बी: टिब्बी में अमृत 2.0 से दूर होगा पेयजल संकट, ₹5 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं
कस्बे को लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत से जल्द ही स्थायी राहत मिलेगी। अमृत 2.0 योजना के तहत शहरी जल योजना के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसका कार्य तेजी से जारी है।जलदाय विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार के अनुसार, पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दो भूमिगत ट्यूबवेल व दो उच्च जलाशय की टंकियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।