खंडवा नगर: खंडवा पुलिस का डबल धमाका! महाराष्ट्र से ₹8000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों की केबल चोरी गैंग का भंडाफोड़
खंडवा पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। पहली कार्रवाई में डकैती के मामले में फरार चल रहे आठ हजार रुपये के इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया।