हिमंत बिस्वा सरमा के विवादित बयान को लेकर संतकबीरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व पवन खेड़ा पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पाण्डेय के नेतृत्व में बैंक चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया और बयान को अमर्यादित बताया।