कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर की प्रेस वार्ता
Kanke, Ranchi | May 3, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब एक बजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को लेकर प्रेस वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया जाए और केंद्र से इसे संसद में पुनः पारित कराने का आग्रह किया जाए।