शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यवसायिक भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्राओं को इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक कंप्यूटर साइंस आईटी तकनीकी एवं अन्य की जानकारी दीगई।