शिवपुरी नगर: माधव चौक पर बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास, महिला का आरोप- 'भीम आर्मी नेता ने की छेड़छाड़'
शिवपुरी शहर के माधव चौक पर गुरुवार दोपहर 2 बजे राजश्री गांव की एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद पर पेट्रोल छिड़ककर धरना प्रदर्शन किया। महिला ने भीम आर्मी नेता ठाकुरलाल जाटव और उसके साथियों पर मारपीट व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने ले गई।