श्री गंगानगर: नेहरू पार्क के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 614 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 8, 2026
श्रीगंगानगर की कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 614 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को नेहरू पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए नेहरू पार्क के पास से आरोपी मयंक और अरुण को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 614 ग्राम अफीम बरामद की गई है।