बिंदकी: सरकंडी के पास स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन, सीओ ने किया सम्मानित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सरकंडी गांव के पास स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की दोपहर 12 बजे दो दिवसीय क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के कोने-कोने से आए छात्र तथा छात्राओं ने भाग लिया। सीओ गौरव शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ी नेशनल लेवल में खेलेंगे।