किरनापुर: प्राथमिक शाला मंगोली कला में सहायक शिक्षक अशोक चौहान 38 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, बिदाई दी गई
शासकीय प्राथमिक शाला मंगोलीकला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार चौहान 31 जुलाई को शिक्षा विभाग में 38 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर दोपहर लगभग 2 बजे सम्मानित किया गया। शिक्षक अशोक चौहान ने अपने सेवाकाल में 15 वर्ष ग्राम खारा तथा