बागपत: बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं के विरोध में सपा ने बैलगाड़ी जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।