घुवारा: ग्राम बहादुरपुर में डीजे बंद कराने पर युवक से मारपीट, बमनौरा थाने में पीड़ित ने की शिकायत
बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में शनिवार की देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकने पर ऊदल यादव के साथ डीजे संचालक ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने रविवार की शाम 4 बजे बताया कि उसके भाई की तबीयत खराब होने के कारण उसने डीजे बंद करने को कहा था, लेकिन संचालक ने गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।