फिरोज़ाबाद: विशेष अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा और ₹2 लाख का अर्थदंड लगाया
ऑपरेशन कांविक्शन के तहत फ़िरोज़ाबाद विशेष अदालत ने पॉक्सो एक्ट के मामले बड़ा फैसला सुनाया है। गढ़ी छत्रपति निवासी दिलशाद नामक आरोपी को दोषी मानते हुये आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ अदालत ने आरोपी पर ₹2लाख का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।