खलीलाबाद: खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर फल विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ठेला लगाने को लेकर एक महिला और एक पुरुष फल विक्रेता के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई, जिससे लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।