बहेड़ी: आगामी मोहर्रम के मद्देनजर सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने मेन बाज़ार सहित नगर में किया फ्लैग मार्च
आगामी मोहर्रम के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज करीब 12 बजे सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया फ्लैग मार्च बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित कोतवाली से शुरू होकर नगर के मेन बाज़ार तिकोने दुकान मोती मस्जिद के पास से होता हुआ होली चौराहा से अब्दुल्ला चौधरी की मस्जिद पहुंच कर संपन्न हुआ।