हुज़ूर: भोपाल में 183 पटवारियों की लिस्ट तैयार, 3 साल से एक ही तहसील में जमे पटवारी हटेंगे, हल्के भी बदलेंगे
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2024 भोपाल की एक ही तहसील में 3 साल से जमे 183 पटवारीऔर RI (राजस्व निरीक्षक) भी हटाए जाएंगे। इनकी लिस्ट तैयार हो गई है। सांसद आलोक शर्मा के प्रभारी मंत्री के सामने मुद्दा उठाए जाने के बाद ये लिस्ट बनी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ट्रांसफर पर अभी बैन है। जैसे ही तबादले खुलेंगे, 3 साल से अधिक दायरे में आने वालों का प्रस्ताव प्रभारी मंत्री को भेजेंगे।