बाड़मेर: ऑपरेशन "मदमस्त" अभियान के तहत जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पीकर उत्पात मचाते 18 लोगों को किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Mar 17, 2024 जिले में पुलिस ने ऑपरेशन मदमस्त अभियान के तहत कार्रवाई कहते हुए शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले, शराब पीकर उत्पात मचाने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए ऑपरेशन मदमस्त चलाया गया है।