बाड़मेर: ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
Barmer, Barmer | Mar 16, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने कहा की लोकसभा चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते कर ली जाएं। आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रभावी होने के साथ ही निर्वाचन आयोग के प्रत्येक निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित हो।