बाड़मेर: आचार संहिता लागू होते ही बाड़मेर शहर में प्रशासन ने राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाए
Barmer, Barmer | Mar 16, 2024 आचार संहिता लागू होते ही जिला निर्वाचन विभाग द्वारा शनिवार को बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। शनिवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर में मुख्य स्थानों से राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटवाए। आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे में सरकारी परिसरों से और 48 घंटे में सार्वजनिक संपत्ति से बैनर-पोस्टर हटाए जाते हैं।