मेदिनीनगर (डालटनगंज): कजरी गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर गोली चलाई, दोनों एमआरएमसीएच में भर्ती
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर रामा प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी को गोली मारकर कर घायल कर दिया। गोली मारकर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने दौडा कर पकड़ लिया है, जबकि एक अन्य युवक रात्रि का फायदा उठाकर भाग गया। परिजनों ने शनिवार रात 10 बजे घायल दंपति को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है।